ऊबर वैक्सीन लगवाने के संकोच के खिलाफ जनता के बीच जागरुकता लाने में मदद करेगा

देहरादून: ऊबर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू), राज्य सरकारों एवं स्थानीय एनजीओ को अपना सहयोग देने की घोषणा की। इस सहयोग के तहत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में मदद करने के लिए 10 करोड़ रु. मूल्य की निशुल्क राइड प्रदान की जाएंगी।

Uttarakhand

इन निशुल्क राइड्स का उपयोग 60 व 45$ के आयु समूह के को-माॅर्बिडिटी वाले नागरिक एवं भारत के टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के लिए चयनित लक्षित समूह नजदीकी अधिकृत वैक्सीनेशन केंद्र से आवागमन के लिए कर सकेंगे।

ऊबर एवं साझेदारी की जारी वार्ता के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा, ‘‘नागरिकों को वैक्सीन केंद्रों तक आवागमन करने के लिए 10 करोड़ रु. मूल्य की निशुल्क राइड प्रस्तुत करने की ऊबर की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है क्योंकि इससे नाजुक नागरिकों को सुरक्षित मोबिलिटी के विकल्प मिलेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

ऊबर के प्रयासों के बारे में, प्रभजीत सिंह, प्रेसिडेंट, ऊबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया ने कहा, ‘‘हम कोविड-19 को फैलने से रोकने के सरकार के प्रयासों में सहयोग करके काफी खुश हैं। इस साझेदारी में हमारे प्रयास जनसंख्या के सबसे नाजुक वर्ग को परिवहन के सुरक्षित व समयबद्ध विकल्प प्रदान करने पर केंद्रित होंगे।