दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, मास्क पहनने को लेकर कही ये बात

Uttarakhand

हिम शिखर ब्यूरो
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली होईकोर्ट ने बुधवार को अपने एक आदेश में अकेले कार चला रहे व्यक्ति के लिए मास्क जरूरी बताया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

अदालत का कहना है कि अगर कोई अकेला भी कार चला रहा है तो उसे मास्क पहनना अनिवार्य है। हाईकोर्ट ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में मास्क सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो वायरस के प्रसार को रोकता है। कोर्ट के मुताबिक, यह कोविड-19 संक्रमण से स्वयं और दूसरों के बचाव का तरीका है। दरअसल, हाईकोर्ट ने यह बात एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कही, जिसमें अकेले निजी कार चलाते हुए मास्क नहीं पहनने पर हुए चालान को चुनौती दी गई थी।