सूचना : प्रसिद्ध रथी देवता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद, जानिए पूरी जानकारी

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो
नई टिहरी

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर पहाड़ में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोविड-19 से सुरक्षा के लिहाज से रथी देवता मंदिर 29 अप्रैल से 12 मई तक सभी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मंगलवार को श्री रथी देवता मंदिर समिति की बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर चिंता प्रकट की गई। कहा गया कि मंदिर में श्रद्धालु देवता के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष अषाढ़ सिंह अधिकारी ने बताया कि कोरोना से सभी की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को 29 अप्रैल से 12 मई तक श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान केवल मंदिर के पुजारी देवता की भोग-प्रसाद, आरती करेंगे। बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार ही मंदिर को खोला जाएगा।