चिपको आंदोलन के नेता सुंदर लाल बहुगुणा अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand

नई टिहरी
प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा (94 वर्ष) को बुखार की शिकायत और कमजोरी महसूस होने के चलते ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनकी जांच चल रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जाने-माने पर्यावरणविद् सुन्दर लाल बहुगुणा की शनिवार को बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आज दोपहर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी विमला बहुगुणा ने बताया कि चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है। बताते चलें कि सुंदर लाल बहुगुणा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।