उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा कर्फ्यू

Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य सरकार ने एक बार फिर कर्फ्यू को 1 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। वर्तमान समय में प्रदेश के भीतर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखी जा रही है लेकिन राज्य सरकार ने यह पहले ही तय कर दिया था कि अभी फिलहाल कोई छूट प्रदेश में नहीं दी जाएगी। जिसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 1 जून तक लागू करना कर्फ्यू के समय सीमा को बढ़ाकर राज्य सरकार ने 8 जून तक कर दिया है।

पहले के मुकाबले इस सप्ताह के भीतर सरकार ने छूट के दायरे को बढ़ा दिया है। क्योंकि इस हफ्ते में 2 दिन परचून की दुकान खोलने का निर्णय लिया है इसके तहत 1 जून और 5 जून को परचून की दुकान है सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त 1 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकान है भी खुले रहेंगी। इन सबके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand