आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक जुट होकर लड़ेगी चुनाव : किशोर उपाध्याय

 

Uttarakhand

नई टिहरी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पालिका अध्यक्ष चंबा सूरज राणा को प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनने के बाद चंबा पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य सूरज राणा के चंबा पहुचने पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर सूरज राणा ने पार्टी के प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताते कहा कि कांग्रेस पार्टी ही आम कार्यकताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से मंहगाई अपने चरम पर है। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। कहा की आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता को बताएंगे।

Uttarakhand Uttarakhand

टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि करोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार बिना तैयारी के स्कूल खोल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक जुट हो कर चुनाव लड़ेगी।

इस मौके पर चंबा नगरपालिका अध्यक्षा सुमना रमोला, काग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, सेवा दल की जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्वक्षेत्र पंचायत सदस्य दर्मियान सिंह सजवाण, साब सिंह सजवाण, शहर अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, शक्ति जोशी, गिरिजा दास, सोहनवीर सजवाण, उत्तम रावत आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand