नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पीजीआई में ली अंतिम सांस

Uttarakhand

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।

Uttarakhand Uttarakhand

एक पूरी डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। लेकिन शनिवार देर रात स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और डॉक्टरों की टीम भी कल्याण सिंह को नहीं बचा पाई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में होगा।