चंबा नगर पालिका : पाॅलीथीन के खिलाफ चला अभियान, दुकानदारों में हड़कंप, 8700 रुपए जुर्माना वसूला

Uttarakhand

नई टिहरी

जिला प्रशासन अैर नगर पालिका चंबा की टीम ने नगर क्षेत्र में पाॅलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों के पास 22 किलो पाॅलीथीन जब्त किया गया और 8700 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

सोमवार को उपजिलाधिकारी डाॅ अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के ईओ शिवकुमार सिंह चैहान समेत पालिका की टीम ने पाॅलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया। पालिका की टीम ने कई दुकानों की जांच की। इस दौरान 20 दुकानों में पाॅलिथीन का उपयोग करने पर चालान किया गया। साथ ही इन दुकानों से 22 किलो पाॅलीथीन जब्त कर 8700 रुपए जुर्माना वसूला गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस मौके पर थाना प्रभारी पंकज देवरानी, राजस्व विभाग के ओम प्रकाश नौटियाल, सुरेंद्र सिंह पवार, सहायक लेखाकार जगदीश प्रसाद सकलानी, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, हरीश भट्ट, पवन सेमवाल, गब्बर बिष्ट, अनुज सजवान, सूरज पयाल आदि उपस्थित रहे।