पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा रामपुर, लोगों ने दी शहीद को अंतिम विदाई

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

नई टिहरी। भारी बारिश के बीच शहीद सूबेदार अजय रौतेला का पार्थिव शरीर पैतृक रामपुर गांव पहुंचा। शहीद का शव रामपुर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शहीद अजय रौतेला के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे जमकर लगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, अनिल भंडारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रामपुर गांव से शहीद की शव यात्रा पूर्णानंद घाट मुनी कीरेती ऋषिकेश पहुंचेगी। अपराहन एक बजे के लगभग शहीद अजय रौतेला का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के लोगों ने श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी।