सप्ताह का पंचांग : 28 तारीख को अहोई अष्टमी व्रत, ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

Uttarakhand

हिमशिखर धर्म डेस्क

पंडित उदय शंकर भट्ट

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पंचमी तिथि 25 और 26 को यानी दो दिन रहेगी। लेकिन 26 तारीख मंगलवार को स्कंद षष्ठी का व्रत किया जाएगा। इसके दो दिन बाद यानी 28 तारीख को संतान की लंबी उम्र की कामना से माताएं अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस तरह महीने के आखिरी सप्ताह में सिर्फ 2 ही व्रत रहेंगे।

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह बहुत खास रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए 3 बड़े शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि साथ रहेंगे। वहीं, दीपावली से पहले आने वाला गुरु पुष्य नक्षत्र 28 अक्टूबर को पूरे दिन रात रहेगा। ये दिन हर तरह की खरीदारी और नई शुरुआत के लिए महामुहूर्त रहेगा। इस सप्ताह शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा।

25 से 31 अक्टूबर तक का पंचांग

25 अक्टूबर, सोमवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, पंचमी

26 अक्टूबर, मंगलवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, पंचमी

27 अक्टूबर, बुधवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, षष्ठी

28 अक्टूबर, गुरुवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, सप्तमी

Uttarakhand Uttarakhand

29 अक्टूबर, शुक्रवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, अष्टमी

30 अक्टूबर, शनिवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, नवमी

31 अक्टूबर, रविवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, दशमी

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

25 अक्टूबर, सोमवार – सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग

27 अक्टूबर, बुधवार – रवियोग

28 अक्टूबर, गुरुवार – पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

30 अक्टूबर, शनिवार – शुक्र का राशि परिवर्तन