समुद्र में बढ़ी भारत की धमक :भारतीय नौसेना को चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वेला’ सौंपी गई

नई दिल्ली

Uttarakhand

फ्रांस के सहयोग से देश में ही प्रोजेक्ट-75 के तहत बनायी जा रही चौथी पनडुब्बी आज नौसेना को सौंप दी गयी। इस परियोजना के तहत स्कोर्पिन डिजाइन की छह पनडुब्बी बनायी जा रही हैं। इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई में किया जा रहा है। इस पनडुब्बी को ‘वेला’ नाम दिया गया है और इसे 2019 में 6 मई को लॉन्च किया गया था। इसने कोविड प्रतिबंधों के बावजूद हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख पत्तन और समुद्री परीक्षणों को पूरा कर लिया है। इन पनडुब्बियों में से तीन पहले से ही भारतीय नौसेना के अभियान में शामिल हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

पनडुब्बी निर्माण एक जटिल गतिविधि है, क्योंकि सख्त गुणवत्ता की जरूरत वाले सभी उपकरणों को छोटा करने की आवश्यकता होती है। इससे पनडुब्बी निर्माण में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। एक भारतीय यार्ड में इन पनडुब्बियों का निर्माण ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जल्द ही इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा व भारतीय नौसेना की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा।