Covid-19 :भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,774 नए केस

नई दिल्ली

Uttarakhand

पिछले 24 घंटों में 82,86,058 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज की रिपोर्ट के अनुसार 121.94 करोड़ (1,21,94,71,134) पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,30,392 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,03,83,416
दूसरी खुराक 94,66,553
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,83,78,183
दूसरी खुराक 1,64,47,200
18-44 आयु समूह पहली खुराक 45,43,97,807
दूसरी खुराक 21,56,66,951
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 18,36,80,077
दूसरी खुराक 11,81,33,066
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,50,32,531
दूसरी खुराक 7,78,85,350
कुल 1,21,94,71,134

पिछले 24 घंटों में 9,481 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,39,98,278 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34% हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002J8MV.jpg

केंद्र और राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 154 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,774 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003O07Z.jpg

देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,05,691 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.31% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OGC8.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 10,91,236 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अब तक 63.94 करोड़ से अधिक (63,94,27,262) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 14 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.80 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 55 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 90 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005PHTJ.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *