शराब मुक्त विवाह : चंबा में प्रकृति की शादी में नहीं परोसी गई शराब, मैत्री संस्था की मुहिम लाई रंग

चंबा।

Uttarakhand

मैत्री संस्था की शराब बंदी की मुहिम चंबा में भी रंग ले आई। संस्था की पहल पर नकोट गांव के सुरेन्द्र सिंह मखलोगा की बेटी प्रकृति की शादी में कॉकटेल के स्थान पर शुद्ध शाकाहारी भोजन और जलेबी-मिठाई परोसी गई।

विकासखंड चम्बा मखलोगी पट्टी के नकोट गांव निवासी बिमला मखलोगा व सुरेन्द्र सिंह मखलोगा की बेटी प्रकृति की नशामुक्त, दहेज मुक्त शादी संपन्न हुई। विवाह की मेंहदी रस्म में मैत्री स्वयं सेवी संस्था श्यामपुर ऋषिकेश की अध्यक्ष कुसुम जोशी सम्मिलित हुई।

कुसुम जोशी ने सपरिवार चम्बा पहुँच कर मांगल गीत गाकर शुभारंभ किया। कुसुम जोशी ने मखलोगा परिवार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। कुसुम ने मेंहदी रस्म में शराब नहीं पीने पिलाने व शुद्ध शाकाहारी भोजन, जलेबी-मिठाई आदि परोसने पर परिवार को बधाई दी।

मैत्री स्वयं सेवी संस्था श्यामपुर ऋषिकेश द्वारा प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल को भी सामाजिक सरोकारों के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मखलोगा परिवार की बेटी प्रकृति को शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, शिवानी विष्ट प्रमुख चम्बा, सुमना रमोला अध्यक्ष नगर पालिका चम्बा, दिनेश थपलियाल सदस्य क्षेत्र पंचायत गुनोगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल , नगरपालिका चम्बा के पूर्व अध्यक्ष सूरज सिंह राणा, पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख साहब सिंह सजवाण, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद कोठियाल, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी , बिक्रम सिंह चौहान , प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद टिहरी पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सजवाण, डा. विजेन्द्र सिंह भंडारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *