पीएम मोदी आज रात 9 बजे देंगे दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत व जवानों को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली

पीएम मोदी आज रात करीब 9 बजे दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर वहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तीन सेना प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी के पार्थिव शरीर को रखा गया है। यहां पर सैनिक सम्‍मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जा रही है। इसके बाद इन्‍हें वायु सेना के विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा। उन्‍हें अंतिम श्रद्धांजलि देने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री स्‍टालिन भी पहुंचे। उनका पार्थिव शरीर दिल्‍ली लाया जा रहा है। एयरपोर्ट के रास्‍ते में उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश की जा रही है।