सीडीएस बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत को लेकर वायुसेना ने कहा- मृतकों की गरिमा का सम्मान करें, कयास लगाने से बचें

नई दिल्ली।

तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत के बाद देश में शोक की लहर है, लेकिन इस बीच दुर्घटना को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कयासों के बीच भारतीय वायुसेना ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है और तेजी से जांच की जाएगी।

भारतीय वायुसेना ने हादसे की जांच को लेकर आज शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना (IAF) ने 8 दिसंबर को हुई दुखद हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है। जांच तेजी से पूरी की जाएगी और और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा। तब तक मृतकों की गरिमा का सम्मान करने के लिए बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।