काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण :काल भैरव मंदिर में पूजा कर पैदल ही खिड़किया घाट रवाना हुए पीएम मोदी

वाराणसी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। वे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किया। परंपरा अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले कालभैरव मंदिर गए।

PM ने काल भैरव मंदिर में पूजा की और उसके बाद पैदल ही खिड़किया घाट की तरफ रवाना हो गए।  वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब दोपहर 1 बजे पूजा करेंगे और करीब दोपहर 1:20 बजे काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देश भर से आए हुए 2500 संतो-महंतों, धर्माचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं और विशिष्ट लोगों को संबोधित करेंगे। करीब शाम 6 बजे PM मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे।