गरमाया चुनावी माहौल: विजय संकल्प यात्रा के बहाने राजेश्वर पैन्यूली ने दिखाई ताकत, भाजपा के कुनबे में जोड़े 50 कार्यकर्ता

नई टिहरी।

Uttarakhand

भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली अब पीछे मुड़ कर देखने के मूड़ में दिखाई नहीं दे रहे हैं। पार्टी में ‘घर वापसी’ के बाद अब वे नए लोगों को जोड़कर अपनी ताकत का एहसास करा रहे  हैं। आज लंबगांव में विजय संकल्प यात्रा के बहाने राजेश्वर पैन्यूली के नेतृत्व में पचास कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बुधवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का प्रतापनगर विधानसभा में जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान राजनीतिक गलियारे में संकल्प यात्रा के साथ ही भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में घर वापसी कर चुके राजेश्वर पैन्यूली और मनीषा पंवार के नेतृत्व में आज लंबगांव में पचास कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पैन्यूली मृदु भाषी और सरल स्वभाव के साथ ही लोगों के सुख दुख में शामिल होते हैं, जिस कारण उनकी जनता में मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उनका नाम मजबूत दावेदार के रूप में जुड़ गया है। दरअसल, इस सीट में कांग्रेस का भी अच्छा खासा दबदबा माना जाता है। लिहाजा, भाजपा भी ऐसे प्रत्याशी पर दांव खेलेगी, जो जनता की नजर में सशक्त हो। वैसे कुछ भी हो एक बात तो साफ हो गई है कि विधानसभा चुनाव में टिकट का निर्धारण करने वाले पैनल का काम अब आसान हो गया है।