BJP की विजय संकल्प यात्रा :केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट, करेंगे यात्रा का समापन

देहरादून।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वहीं से वो उत्तरकाशी के लिए चोपर से कुछ देर में रवाना होंगे। स्वागत के लिए मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं।

बताते चलें कि उत्तरकाशी में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा समापन में शामिल होने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तरकाशी पहुँच रहे  हैं।