कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के नए मामलों में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में 90,928 नए मामले

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली

देश में कोरोना वायरस के रोजाना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामले ने तेजी पकड़ी है। 24 घंटे में कोविड-19 के 90928 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, ओमिक्रॉन के 2,630 नए मामले सामने आए है।

पिछले 24 घंटों में 19,206 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,43,41,009 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.81 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001E4UO.jpg

पिछले 24 घंटे में 90,928 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BEAI.jpg

वर्तमान में 2,85,401 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.81 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XWL6.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,030 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.53 करोड़ (68,53,05,751जांच की गई हैं।

साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.47 प्रतिशत है

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZKBB.jpg

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रोन मामलों की संख्या अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले
1 महाराष्ट्र 797 330
2 दिल्ली 465 57
3 राजस्थान 236 155
4 केरल 234 58
5 कर्नाटक 226 25
6 गुजरात 204 112
7 तमिल नाडु 121 110
8. तेलंगाना 94 37
9. हरियाणा 71 59
10. ओडिशा 60 5
11. उत्तर प्रदेश 31 6
12. आंध्र प्रदेश 28 6
13. पश्चिम बंगाल 20 4
14. मध्य प्रदेश 9 9
15. उत्तराखंड 8 5
16. गोवा 5 4
17. मेघालय 4 0
18. चंडीगढ़ 3 3
19. जम्मू-कश्मीर 3 3
20. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2 0
21. असम 2 0
22. पुद्दुचेरी 2 2
23. पंजाब 2 2
24. हिमाचल प्रदेश 1 1
25. लद्दाख 1 1
26. मणिपुर 1 1
कुल 2,630 995