टिहरी:आचार संहिता के उल्लंघन पर कांग्रेस नेता को नोटिस

नई टिहरी।

Uttarakhand

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में जोत सिंह बिष्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी), धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र निवासी ग्राम धरवालगांव तहसील कण्डीसौड टिहरी गढ़वाल को नोटिस जारी किया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आरोप है कि गत 19 जनवरी जोत सिंह बिष्ट द्वारा स्थान भमोरीखाल पो० मैडखाल तहसील कण्डीसाैड़ टिहरी गढ़वाल में बिना अनुमति के लगभग 30-40 ग्रामीणों को एकत्रित कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें अधिकांश लोगों द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया गया है, जो कोविड- 19 सम्बन्धी गाईड लाईन का उल्लंघन है। वर्तमान में मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बैठक, रैली जनसभा प्रतिबन्धित की गई है तथा जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में धारा 144 लागू की गई है, जिसके अनुसार सार्वजनिक स्थान पर 05 से अधिक व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना एकत्रित नहीं हो सकते हैं। कोविड-19 सम्बन्धी गाइड लाईन, धारा 144 व आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन किये जाने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी ने संबंधित को नोटिस जारी करते हुए 48 घण्टे के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।