उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी 60 से अधिक प्रत्याशियों की लिस्ट

देहरादून

Uttarakhand

उत्तराखंड में चुनावी चौसर बिछ चुका है। गुरूवार को विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। माना जा रहा है कि पार्टी में कुछ नेताओं के आने जाने और बीजेपी की घोषणा के मद्देनज़र कांग्रेस की पहली लिस्ट की घोषणा में देर हुई है। हालांकि, कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज सायं तक जारी हो सकती है। आज होने जा रही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर विचार विमर्श किया जाना है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस एक कैंडीडेट वाली सर्वसहमति वाली सीटों की पहली लिस्ट जारी कर देगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस के टिकट आज सायं तक घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज शुक्रवार शाम को होगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने की उम्मीद है। यह तय माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होगा।