रैलियों, रोड शो की मिलेगी इजाजत? आज चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली

Uttarakhand

कोरोना के चलते आगामी विधानसभा चुनावों में फिजिकल रैलियों या कहें भौतिक रैलियों पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों की चुनाव आयोग के साथ शनिवार को एक बैठक होगी। इस बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी रैलियों पर पाबंदी को आगे बढ़ाए जाने या फिर रोक हटाने पर फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को 22 जनवरी तक बढ़ाया हुआ है।

इस साल जनवरी में निर्वाचन आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 15 जनवरी से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दिया था। हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को ‘इनडोर’ यानी हाल में अधिकतम 300 लोगों के साथ या हाल की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी लोगों के साथ बैठक करने की छूट दी थी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आज शनिवार को चुनाव आयोग की ये बैठक राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ होगी जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि, विभिन्न पार्टियों के रोड शो या रैलियों पर प्रतिबंध लागू रखा जाए या नहीं।