उत्तराखंड : कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों की लिस्ट, दिल्ली में देर रात चली बैठक

नई दिल्ली

Uttarakhand

कांग्रेस आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। दिल्ली में देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक चली। आज किसी भी समय सूची जारी हो सकती है। बताते चलें कि शुक्रवार देर सांय को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो देर रात तक चली। कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। आज इनकी घोषणा की जा सकती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी होने की उम्मीद है। सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सार्थक बैठक हुई है। आज शनिवार को 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकती है। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।