पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, कार्तिक.
आज षष्ठी तिथि 01:46 AM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र पुष्य 10:59 AM तक उपरांत आश्लेषा | ब्रह्म योग 05:08 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग | करण गर 02:48 PM तक, बाद वणिज 01:47 AM तक, बाद विष्टि. आज राहु काल का समय 04:15 PM – 05:35 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा.
स्वाभिमान और अभिमान के बीच का अंतर
स्वाभिमान को समझकर ही स्वाभिमान के साथ जिया जा सकता है। निर्भीकता से सत्य के पक्ष में खड़े रहना ही स्वाभिमान है। स्वाभिमान का अर्थ अपनी बात पर अड़े रहना नहीं, बल्कि सत्य के साथ अडिग रहना है। अपनी बात को सही सिद्ध करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाना स्वाभिमान नहीं, अभिमान है।
स्वाभिमानी व्यक्ति दूसरों की बात को भी यथोचित सम्मान देता है। वह संवाद में विनम्र रहता है, लेकिन किसी दबाव, भय, प्रलोभन अथवा प्रभाव में आकर सत्य का साथ नहीं छोड़ता। उसके लिए अपनी प्रतिष्ठा से अधिक महत्वपूर्ण सत्य की प्रतिष्ठा होती है।
अभिमानी व्यक्ति अपने अहंकार के पोषण के लिए दूसरों को कष्ट देना भी उचित समझता है, जबकि स्वाभिमानी व्यक्ति सत्य की रक्षा के लिए स्वयं कष्टों का वरण करने से भी पीछे नहीं हटता।
अभिमान झुकना पसंद नहीं करता, लेकिन स्वाभिमान गलत के आगे झुकने नहीं देता। अभिमान कहता है— “मैं जो कह रहा हूँ, वही सत्य है।” जबकि स्वाभिमान कहता है— “जो सत्य होगा, मैं उसे स्वीकार करूँगा, चाहे वह मेरी अपनी धारणा के विपरीत ही क्यों न हो।”
यही वह विवेक है जो व्यक्ति को अहंकार से मुक्त कर आत्मसम्मान की ऊँचाई तक ले जाता है।
स्वाभिमान का सार अपनी बात मनवाना नहीं, सत्य को स्वीकारना और सत्य के लिए खड़े रहने का साहस रखना है।