प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलडोमेर जेलेंस्‍की से बात की, जानें दोनों नेताओं के बीच क्‍या हुई चर्चा

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलडोमेर जेलेंस्‍की के साथ टेलीफोन पर बात की।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण लोगों की मौत और सम्पत्ति के नुकसान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने हिंसा की तत्काल समाप्ति और संवाद को फिर से शुरू करने के अपने आह्वान को दोहराया तथा शांति प्रयासों में किसी भी तरह का योगदान देने की भारत की इच्छा व्यक्त की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के प्रति भारत की गहरी चिंता से भी अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से और सुरक्षित रूप से निकालने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सुविधा देने की मांग की।