सुप्रभातम्: युवाओं के आदर्श रोल मॉडल हैं हनुमानजी

जीवन में अगर किसी को खुद का रोल मॉडल बनाना चाहते हो तो हनुमान जी को बना लो। इससे आपकी जिंदगी संवर जाएगी। हनुमान जी के गुणों को आत्मसात करो । उन्हें अपना आदर्श मानो। उनकी भक्ति मन से करो। खुश रहकर करो। इसके बाद देखो जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव आते हैं।

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

आज के दौर में कई बार युवा वर्ग आवेश में और आशांत हो जाता है। ऐसे में युवाओं को हुनमान जी को रोल माडल बनाना चाहिए। हनुमानजी का तन सक्रिय था और मन विश्राम। उनके मन में कोई दोष नहीं है। जिनका मन सक्रिय है। वह हिंसा, विनाश जैसे काम करता। आत्महत्या की घटना बढ़ गई है। इन सबसे बचने के लिए हनुमानजी को रोल माडल बनाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार श्रीराम और  श्रीकृष्ण दोनों अवतार हैं। दोनों का एक ही मैसेज है। जीवन संतुलन का नाम है। अति बुरी चीज है। यदि धार्मिक अति हो रही है तो इसमें संतुलन करना बहुत जरूरी है। हम किसी विचारधारा के पक्ष में हैं। हम हिंदू होकर अति करे या दूसरे धर्म का होकर अति करें तो ये उचित नहीं है।
राजनीति का मुख्य उद्देश्य अधिकार पाना और सत्ता पाना होता है। शास्त्रों के अनुसार श्री राम जिस युग में हुए जैसे हुए राम ने ये भेद बिल्कुल नहीं रखा। राम जब पहली बार वनवास में निकले तो उन्होंने पहला संबंध निषाद से बनाए। फिर राम लड़ाई करने के लिए अपने पिता से सेना बुलवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा न करके वानर, भालू नीचे तबके के लोगों के सहयोग से लड़ाई लड़े।
हनुमान पराक्रमी थे
हनुमान जी पराक्रमी देव हैं, सैनिक हैं, राम के दूत हैं। उन्हें अखाड़ा के देवता मानते है। जहां शोर करना है, उत्साहित होना है। वहां हनुमान जी के बारे में सोचना चाहिए। हनुमान जी मन से शांत हैं और तन से सक्रिय हैं। जिसका मन सक्रिय है। ऐसी स्थिति में गलत चीजें होती हैं। इससे बचने के लिए लोगों को योग करना चाहिए। योग करने वाले में सहन शक्ति बढ़ जाती है। मैनेजमेंट भाषा में कहते हैं कि भले ही गोल चेंज हो जाए पर गेम चेंज नहीं होना चाहिए। उत्साह बनाए रखने के लिए योग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *