दुखद: समाज सेविका दुलारी देवी नहीं रही, शोक

नई टिहरी

Uttarakhand

लंबे समय से अस्वस्थ चल रही कोटी गाँव की शिक्षिका और समाज सेविका दुलारी देवी (76) आज अनंत यात्रा पर चली गई। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया है।

Uttarakhand Uttarakhand

टिहरी के नरेंद्रनगर विकासखंड के गांव कोटी निवासी शिक्षिका दुलारी देवी सेवानिवृति के बाद से खाड़ी स्थित जन जागृति संस्थान से पूर्णकालिक रूप में जुड़ गई थी। आज सुबह खाड़ी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर संपन्न होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

समाज सेविका दुलारी देवी ने चिपको आंदोलन, नशाबंदी को लेकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही बालिका शिक्षा को लेकर भी बढ़चढ़ कर योगदान दिया।