सीएम धामी ने स्पीकर को लिखा विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर पत्र

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बडा फैसला लिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी को पत्र लिखकर उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है इसके साथ ही उन्‍होंने कहा नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर रद्द कर दें।