Uksssc पेपर लीक मामला: एबीवीपी ने बादशाहीथौल में पुतला फूंका

नई टिहरी। 

Uttarakhand

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली और विधानसभा नियुक्ति में हो रहे घोटाले को लेकर स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल गेट के बाहर एकत्र होकर भ्रष्टाचारियों का पुतला फूंका तथा सरकार से भ्रष्टाचारियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सचिन सजवाण ने बताया गत दिवस जिलाधिकारी के माध्यम से भी सरकार को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। यदि इस विषय में जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। इस दौरान प्रदर्शन करने वालो में प्रवीण असवाल विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी नगर विस्तारक दीपक गुनसोला अमन सुयाल गौतम मखलोगा पीयूष कुमाईं कृष्णा नेगी पंकज असवाल अंजली डबराल ईशा कोठारी, निकिता सलोनी आदि मौजूद रहे।