दोगी पट्टी के गांवों में बारिश ने मचाई तबाही: मकान, पुल और खेत चढ़ें आपदा की भेंट

नरेंद्रनगर।

Uttarakhand

टिहरी जिले के पावकी देवी उप तहसील क्षेत्र के गांव में बीती रात को बारिश ने भारी तबाही मचाई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बारिश से तिमली ग्राम पंचायत के दुबलियाण गांव में प्रेम सिंह रावत का घर टूट गया है। खणेटी और दुबल्याण गांव के दर्जनों खेत आपदा की भेंट चढ़ गए। भगवान सिंह का घोड़ा भी बह गया था। जो आज मलबे के बीच फंसा मिला। गांव के पैदल संपर्क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को रात छिलकों के सहारे गुजारने पड़ रही है। तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को देवी आपदा प्रभावित गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया।