उत्तराखंड: करोड़ों का गबन मामले में बैंक मैनेजर और कैशियर निलंबित 

लंबगांव।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी यूनियन बैंक में 2 करोड़ से अधिक का गबन का मामला प्रकाश में आया है ।गबन के आरोप में बैंक के मैनेजर और कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। बैंक से करोड़ों के गबन होने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से बैंक के उच्च अधिकारी जांच के लिए मदननेगी पहुंचे हैं । यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि बैंक मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया गया है।अभी तक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों की एफडी से कैशियर सोमेश डोभाल ने खुद ही लोन लिया है। कई बचत खातों से भी पैसा निकाला है।

Uttarakhand Uttarakhand