करोड़ों रुपये डकार गया यूनियन बैंक! निलंबित शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ मुकदमा

नई टिहरी।

Uttarakhand

टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी यूनियन बैंक में 2 करोड़ से अधिक का गबन का मामला प्रकाश में आया था ।गबन के आरोप में बैंक के मैनेजर और कैशियर को निलंबित कर दिया गया था। निलंबित बैंक मैनेजर और कैशियर के खिलाफ बैंक प्रबंधन ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि खाताधारकों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये गबन करने के आरोप में बैंक के निलंबित मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। बैंक की टीम भी गड़बड़ी की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों ने कितने खातों में हेराफेरी की है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गबन की विस्तृत जांच बैंक की स्पेशल ऑडिट टीम करेगी। उसके बाद ही गबन की गई धनराशि की जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।