टिहरी: 17 सितम्बर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, छुट्टी का आदेश जारी

नई टिहरी

Uttarakhand

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 सितम्बर को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा 17 सितम्बर (शनिवार) को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को बन्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक/संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने-अपने विद्यालय, कार्यालय में यथावत् बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand