टिहरी: भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए घमासान, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा अध्यक्ष पद

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी।

टिहरी गढ़वाल भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए इन दिनों कार्यकर्ताओं में घमासान मचा हुआ है। अध्यक्ष पद की कमान पाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। फिलहाल भाजपा जिलाध्यक्ष पद त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा हुआ है। प्रदेश हाईकमान 26 सितंबर के बाद कभी भी नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सूत्रों की माने तो नए जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी हाईकमान ने गोपनीय ढंग से फीडबैक ले लिया है। जिला अध्यक्ष पद की रेस में तीन लोगों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। शारदीय नवरात्र में जिला अध्यक्ष पद का ताज पार्टी हाईकमान किसके सिर सजाएगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।