उत्तरकाशी अपडेट: एवलांच आने से कई पर्वतारोही फंसे, एसडीआरएफ की पांच टीमें रवाना

उत्तरकाशी

Uttarakhand

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की सूचना है, जिसमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 पर्वतारोही फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 34 प्रशिक्षु और सात पर्वतारोहण प्रशिक्षक वहां फंसे थे। इस दौरान नौ पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं, कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया है कि हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोही प्रशिक्षार्थियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे हिमस्खलन की घटना हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही द्रौपदी के डंडा-2 पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षुओं को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीमें देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से एसडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।