द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: सात शवों को लाया गया मातली, रेस्क्यू में खराब मौसम बन रहा बाधा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

उत्तरकाशी

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर लापता तीन पर्वतारोहियों की तलाश में चलाए जा रहे खोज अभियान में मौसम बाधा डाल रहा है।

द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से सात शवों को हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि  07 लोगो के शव डोकरानी बेस केम्प से ALH हैली के माध्यम से मातली हेलीपेड में लाया गया जिनकी उनके परिजनों द्वारा पहचान की गई है तथा पंचनामा/पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही गतिमान है।