देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग की ली बैठक

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकों में शामिल हो रहे हैं। तो वहीं, बूथ व मंडल स्तर की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने आज मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से संवाद किया।

Uttarakhand

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज शनिवार को  प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से भी संवाद किया। अपने दौरे के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुख, सहकारी समिति व अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

Uttarakhand Uttarakhand

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहाँ बूथ संख्या 131 के पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ पर पन्ना प्रमुख से बातचीत करते हुए मतदाताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी बूथों को महीने में एक बार अवश्य बैठक करनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के दौरान कार्यकर्ताओं को आपस में बैठना चाहिए। इससे घनिष्ठता भी बढ़ती है और आप लोग सरकार की योजनाओं को जनता तक आसानी से पहुंचा पाते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand