बाबा नीम करौली बाबा का दिव्य कंबल और उनकी डायरी के अंतिम लेख का कीजिए दर्शन

आध्यात्मिक संत, महान गुरु और दिव्यदशी नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के भक्त केवल देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं और बड़े-बड़े नामचीन लोग भी बाबा की भक्ति में श्रद्धा रखते हैं। बता दें कि एप्पल के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक जैसी हस्तियां भी बाबा के भक्त हैं। बाबा भले ही खुद को साधारण व्यक्ति बताते थे और भक्तों को खुद के पैर भी छूने नहीं देते थे। लेकिन भक्त उन्हें इस युग का दिव्य पुरुष मानते हैं। बाबा के जीवनकाल और उनकी मृत्यु के बाद भी भक्तों ने अलौकिक और दिव्य चमत्कारों का अनुभव किया। बाबा के इन चमत्कारों के किस्सों को जान आप भी हैरान रह जाएंगे। नीम करौली बाबा के भक्तों की फेहरिस्त सात समुंदर पार तक है।

Uttarakhand

हिमशिखर धर्म डेस्क

भारत को ऋषि-मुनियों की धरती के नाम से जाना जाता है। पुरातन काल से लेकर अभी तक भारत कई महात्माओं और महापुरुषों का जन्म स्थान रहा है। इन्हीं महात्माओं ने अध्यात्म को पूरे विश्व में प्रचारित किया। संत-महात्मा लोग हमारे जीवन को प्रकाशवान करते हैं, अपितु सुख-सुविधा त्यागकर देश का भी कल्याण करते हैं। ऐसे ही विख्यात संत नीम करौली बाबा भी थे। हनुमान भक्त नीम करौली के आशीर्वाद से एप्पल के संस्थापक स्टीव जाॅब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की किस्मत चमक गई थी। बाबा ने बहुत लोगों की निराश और हताश जिंदगी को सुधारा था।

नीम करोली बाबा उन आध्यात्मिक संतों में शुमार हैं। बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले (अकबरपुर गांव) में हुआ था। नीम करोली बाबा को उनके भक्त हनुमान जी का अवतार भी बताते हैं। उनके भक्तों में एपल कंपनी के CEO स्टीव जॉब्स से लेकर हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स तक शामिल हैं।

‘नीम करोली बाबा के आराध्य हनुमान जी’

कहा जाता है कि नीम करोली बाबा को 17 वर्ष की आयु में ही ईश्वर का साक्षात्कार हो गया था। वे बजरंगबली को अपना गुरु और आराध्य मानते थे। नीम करोली बाबा ने अपने जीवनकाल में करीब 108 हनुमान मंदिरों का निर्माण कराया। लाखों भक्त होने के बावजूद वो आडंबर से दूर सादगी से रहना पसंद करते थे।

बाबा नीम करौली जी का दिव्य कंबल जिसे वो धारण करते थे, उसके दर्शन कीजिए और उनकी डायरी का वो अंतिम लेख पढिए, जो शरीर पूरा होने से पहले उन्होंने लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *