अगले रक्षा सचिव होंगे आईएएस गिरिधर अरमाने, संभाला कार्यभार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी गिरिधर अरमाने ने 01 नवंबर, 2022 को रक्षा सचिव का पद ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले अरमाने ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को नमन किया।

अरमाने ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के दौरान कहा, “हम इन बहादुरों से प्रेरणा लेते हैं और भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध देश बनाने के उनके सपने को पूरा करने की दिशा में काम करने का वादा करते हैं।”

आईएएस में अपने 32 वर्षों के अनुभव में अरमाने ने केंद्र सरकार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को संभाला है। अपने वर्तमान कार्यभार से पहले अरमाने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे।

Uttarakhand Uttarakhand

इससे पहले वह कैबिनेट सचिवालय में अपर सचिव थे। कैबिनेट सचिवालय के अलावा श्री अरमाने ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अन्वेषण प्रभाग को देखा और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण में निरीक्षण के प्रभारी कार्यकारी निदेशक थे।

आंध्र प्रदेश सरकार में अरमाने ने शहरी विकास विभाग में प्रधान सचिव के अलावा एपी राज्य वित्त निगम के प्रबंध निदेशक और सचिव (वित्त विभाग) के रूप में कार्य किया। उन्होंने चित्तूर और खम्मम जिलों के कलेक्टर और डीएम का पद भी संभाला।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अरमाने ने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक और आईआईटी, मद्रास से एम टेक किया। वह काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल से अर्थशास्त्र में एमए हैं।