उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की हाई पावर कमेटी 11 नवम्बर को रहेगी जनपद भ्रमण पर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी:उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की हाई पावर कमेटी कल दिनाँक 11 नवम्बर को जनपद भ्रमण पर रहेगी।

व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक संहिता हेतु गठित उत्तराखण्ड समान नागरिक सहिंता की हाई पावर कमेटी की कल दिनाँक 11 नवम्बर को सांय 3:00 बजे से 05 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में बैठक आहूत की गई हैं। कमेटी के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक सहिंता के संबंध में नागरिकों का पक्ष सुना जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बैठक में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है। सभी गणमान्य, समिति के समक्ष अपने सुझाव, मत एवं विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।