श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक होगा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: कोरोना महामारी के दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति के लिए प्रसिद्ध संत (मौनी बाबा) भोला गिरि महाराज गंगनहर, गणेशपुर रुड़की के सान्निध्य में उनके शिष्यों की ओर से 16 नवंबर से 22 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मौनी बाबा ने आग्रह किया है कि दिनांक 15 नवंबर से पूर्व यदि कोई दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति के लिए पाठ करवाना चाहे तो दिवंगत व्यक्ति का नाम आदि का विवरण देने के लिए बैनर पर लिखे गए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रसिद्ध कथा वाचक एवं धार्मिक ग्रंथों के लेखक कथा व्यास डा. शोभा राम उनियाल उर्फ भूषण भाई ओझा द्वारा संगीतमय कथा का श्रवण दोपहर 1.30 बजे से 5 बजे तक किया जा सकता है। आयोजन समिति ने सभी को आमंत्रित कर इस महायज्ञ में भाग लेने का आग्रह किया है।