बजट 2023 पर प्रतिक्रिया: विधायक किशोर ने बजट को सन्तुलित और समावेशी विकास का दस्तावेज बताया

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्‍द्रीय बजट को संतुलित और प्रगतिशील बताते हुए इसका स्‍वागत किया है तथा कहा है कि बजट में समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बजट को सन्तुलित और समावेशी विकास का दस्तावेज बताया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

विधायक ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर है।विकसित देश भी भारत का लोहा मान रहे हैं। चीन जैसे देश को भारत ने पीछे छोड़ दिया है। कहा कि बजट में मध्य व निम्न मध्य वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। भारत गावों का देश है, बजट किसानों व मज़दूरों को खुशहाल बनाने वाला बजट है।