चंबा: मंडल कार्यकारिणी विस्तार को लेकर प्रभारी की मौजूदगी में हुई रायशुमारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: विकासखंड सभागार में शुक्रवार को भाजपा मंडल के प्रभारी के रूप में सांसद प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल की उपस्थिति में मंडल कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक हुई। इसमें मंडल से आए कई नामों पर चर्चा की। कार्यकारिणी के लिए लोगों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी गई।

भारतीय जनता पार्टी चम्बा ग्रामीण मंडल में आज नवीन कार्यकारिणी के लिए रायशुमारी की गई। कार्यक्रम में दायित्व के लिए रायशुमारी में कई नाम आये। जिसमें महामंत्री के लिए 6 और उपाध्यक्ष के लिए 10 नाम व मंत्री के लिए 14 नामों पर चर्चा हुई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा, खुशपाल रमोला, सुधीर बहुगुणा, विनोद उनियाल, राखी राणा, सुनीता थपलियाल आदि मौजूद रहे।