देवप्रयाग: दो स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, हादसे में एक महिला की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब आमने-सामने से आ रही दो स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गयी। दोनों स्कूटी में सवार एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

रविवार को थाना देवप्रयाग के अंतर्गत एन एच 58 पर तीनधारा के पास दो स्कूटीयों की आपसी टक्कर हो गई, जिसमें कि स्कूटी सवार एक महिला छिटक कर पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई, जिसके कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महिला का नाम कांति देवी पति बचन सिह उम्र 45 वर्ष, निवासी हिंडोलाखाल है।