टिहरी: सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली के साथ कई लोगों ने सामूहिक रूप से सुनी मन की बात

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नरेंद्रनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण के प्रसारण को नरेंद्रनगर के लोगों ने मन से सुना। नरेंद्रनगर विधानसभा के बूथ संख्या 66 के नगर पंचायत तपोवन में में मुख्य अतिथि के रूप में सी.ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली के साथ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों ने पीएम की मन की बात को सुना।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मन की बात के 100 एपीसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के अलग अलग राज्यों / क्षेत्रों में तमाम सामाजिक-सांस्कृतिक, आर्थिक, जल संरक्षण आदि विषयों पर किया जा रहे कामों और उनका मान की बात कार्यक्रम से रिश्तों पर चर्चा की। इस क्रम में हरियाणा के सुनील के “सेल्फ़ी विद डॉटर” जेन्डर अभियान, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान और उसके दूरगामी सकारात्मक परिणामों के लिए प्रदीप सांगवान को धन्यवाद दिया। महिला समूहों द्वारा प्राकृतिक जलश्रोतो के संरक्षण की उपलब्धियों, महिला उत्पादकों जैसे की मणिपुर की विजय शांति की मुहिम जिसमे उन्होंने “लोटस से फाइबर” पर चर्चा के साथ ही, तमिलनाडू के महिला समूह द्वारा “टेरिकोटा कप” के उत्पाद को अन्तराष्ट्रिय स्तर पहुंचाने पर बधाई दी| इसी तरह रोजगार परक वोकल फॉर लोकल के सफल उदाहरण पर बात करते हुए मंजूर अहमद को बधाई दी।