सेना की बढ़ेगी ताकत: भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल प्रक्षेपण किया

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अपनी ताकत में एक बार फिर से इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने गुरुवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम तट पर मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सरकारी बयान के अनुसार, 1 जून 2023 को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से सामरिक बल कमान द्वारा एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह सिद्ध हो चुका है कि ये मिसाइलें बहुत ऊंचाई से लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। इस मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल फीचर्स सफल रहे।