बादशाहीथौल में चलाया गया पौधरोपण अभियान चलाया

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: बादशाहीथौल में नेहरू युवा केंद्र, टिहरी- गढ़वाल द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वहां उपस्थित जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी अरुण उनियाल, वन विभाग के लक्ष्मण सिंह सजवाण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया तत्पश्चात पौधरोपण का कार्य संपन्न हुआ।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, स्वामी रामतीर्थ परिसर के वनस्पति संकाय के डॉ एलo आरo डंगवाल ने वहां उपस्थित छात्र- छात्राओं को पर्यावरण से सम्बंधित विभिन्न जानकारियों से परिचित करवाय। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी आयुष वर्मा ने छात्रों को प्लास्टिक से हो रहे खतरे के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विजय सेमवाल, अक्षत लखेरा आदि उपस्थित रहे।