दुखद: गंगनानी के पास मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम से लौट रहे मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रेवलर और दो अन्य छोटे वाहन सोमवार की देर शाम को गंगनानी के पास मलबे में दब गए। इस घटना में एक महिला सहित सहित चार व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि सात घायल हुए हैं। सात घायलों को चिकित्सालय भेजा गया है। 

जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि वर्तमान तक तीन शव निकाले गए हैं। एक शव गाड़ी में फंसा है। जिसे निकालने की कार्यवाही गतिमान है। सात घायलों को चिकित्सालय भेजा गया है, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना स्थल पर नायब तहसील भटवाड़ी/पुलिस चौकी प्रभारी भटवाड़ी/बीआरओ के अधिकारी/एसडीआरएफ/पुलिस/एंबुलेंस आदि तैनात हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

मलबे की जद में आए तीनों वाहन में वार अन्य सभी लोग सुरक्षित है। घटना स्थल पर तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए है जबकि एक शव वाहन में फंसा है। चूंकि पहाड़ी से रुक रुककर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं और तेज बारिश हो रही है। जिस कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

घायलों को मंगलवार की सुबह गंगनानी में उपचार दिया गया तथा एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है।