श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय: बीएड प्रवेश परीक्षा 23 जुलाई को होगी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टि0ग0 से सम्बद्ध समस्त राजकीय/अशासकीय/स्ववित्त पोषित बी0एड0 शिक्षण संस्थानों में बी0एड0 सत्र 2023-25 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 23 जुलाई, 2023 (रविवार) को गढ़वाल मण्डल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि बी0एड0 सत्र 2023-25 में इस बार कुल 8396 छात्र-छात्राओं द्वारा के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके लिए गढ़वाल मण्डल के कुल 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन बनाये जाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु प्रर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

परीक्षा नियंत्रक प्रो0 वी0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी के कुशल नेतृत्व/निर्देशन में प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-25 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा समस्त तैयारियां कर ली गयी हैं। प्रवेश परीक्षा काॅर्डिनेटर डाॅ0 बीएल आर्य द्वारा बताया गया कि प्रवेश परीक्षा हेतु छात्र/छात्राओं के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किये जायेंगे तथा बी0एड0 प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-25 में अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबासाईट www.sdsuv.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।