कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने राज्य सरकार को लिखा पत्र, प्रतापनगर क्षेत्र के लिए की यह मांग

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप नगर राकेश राणा ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी उपली रमोली, रोणद रमोली, पट्टी ओण, पट्टी भदुरा, पट्टी रेका के केंद्र बिंदु लंबगांव स्थित अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मोर्चरी पोस्टमार्टम हाउस खोलने के लिए गृह मंत्रालय राज्य सरकार को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में लिखा-

महोदय
उपरोक्त विषयक आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा कि टिहरी बांध बन जाने के कारण भारी-भरकम जलाशय की वजह से प्रताप नगर क्षेत्र जिला मुख्यालय से बहुत दूर और अलग-थलग पड़ गया है। लगातार हो रही वाहन दुर्घटना, आकस्मिक मृत्यु एवं अन्य प्रकार की घटनाओं के बढ़ते कारण से क्षेत्र के लोगों को अप्रिय घटना पर मृतक का पोस्टमार्टम कराना पड़ता है। जिसके लिए पीड़ित परिजनों एवं सगे संबंधियों को लगभग सौ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर जिला मुख्यालय नई टिहरी आना पड़ता है।

पीड़ित परिजनों को समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी भुगतना पड़ता है। जो कि न्याय संगत नहीं है ।

Uttarakhand Uttarakhand

अतः महोदय से निवेदन है कि प्रताप नगर क्षेत्र के केंद्र बिंदु लमगांव जिसकी आबादी लगभग एक लाख से ज्यादा की है में स्थित अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोन्ड लंबगांव में मोर्चरी हाउस पोस्टमार्टम रूम स्वीकृत कराने की कृपा कीजिएगा हम सभी क्षेत्रवासी आपकी ऋणी और आभारी रहेंगे।

महोदय यह कार्य जनहित में किया जाना नितांत आवश्यक है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आदर सहित
राकेश राणा
सदस्य क्षेत्र पंचायत
प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल